राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
पटना (बिहार)। बिहार के एक छोटे से जिले की रहने वाली छपरा की छात्रा ने मैट्रिक परीक्षा में दूसरा स्थान लाकर अपने जिले का नाम रौशन कर दिया है जिससे आज तनु की इस उपलब्धि से पुरा सारण जिला गर्व कर रहा है। वही बिहार के एक छोटे से शहर छपरा से तालुक रखने वाली वाली तनु कुमारी छपरा शहर की ही मिश्री लाल आर्य कन्या उच्च विद्यालय की छात्रा है। शहर के छोटा तेलपा मोहल्ले की रहने वाली तनु कुमारी के घर में खुशी का माहौल है। वहीं तनु कुमारी ने पत्रकारों का जबाब देते हुए कहा की उनका सपना डॉक्टर बनने का है हालांकि वहीं उनके पिता का कहना है कि उनकी हैसियत इतनी नहीं है कि वह अपनी बेटी को इस मुकाम तक पढ़ा सकें लेकिन उनका कहना है कि वह कोशिश जरूर करेंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग