सचिन राजपूत की रिपोर्ट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
पटना (बिहार)। उत्तर बिहार में अभी यानी सोमवार की रात लगभग 8.53 बजे भूकंप के झटके भूकंप के झटके महसूस किए गये है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर बिहार के कई इलाकों में भूकंप के झटकों के कारण लोग घरों से बाहर निकल गए। सीमांचल के इलाके में भी भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। तकरीबन 22 सेकंड तक यह झटका महसूस किया गया है। किशनगंज के ठाकुरगंज में काफी देर तक झटका महसूस किया गया। पटना, भागलपुर, अररिया, कटिहार और किशनगंज में लोगों को भूकंप का एहसास हुआ। भूकंप का केंद्र सिक्किम-भूटान बॉर्डर पर बताया गया है। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई है. राजधानी पटना में भूकंप का आंशिक असर रहा है. जानकारी के अनुसार कोसी-सीमांचल और पूर्वी बिहार के कई जिलों में सोमवार रात 8.53 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। चंद सेकेंड के दरम्यान दो बार धरती डोली. कई इलाकों में लोग घरों से बाहर निकल गए। पटना, भागलपुर, अररिया, कटिहार और किशनगंज में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. साहेबगंज में महसूस किया गया भूकंप का झटका. गंगा में लहरें उठने की खबर है। हालांकि, अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग