राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना पुलिस ने सोमवार को बरेजा गांव में हुई मारपीट के मामले में चार लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार बरेजा गांव में रविवार की देर शाम दीपक कुमार व सुरज उपाध्याय के बीच पैसा के लेन देन को लेकर विवाद हो गया और जमकर मारपीट होने के दौरान दोनों तरफ से लोग जख्मी हो गए। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुँच दोनों तरफ से दो -दो लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार लोगों में दीपक कुमार ,दशरथ मांझी व दूसरे तरफ से संजीव कुमार सूरज उपाध्या बताए जाते है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग