राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के शितलपट्टी गांव में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां शादी के 17 साल बाद दो बच्चों के साथ विवाहिता ससुराल वालों के प्रताड़ना से तंग आकर अपने मायके में रहने को मजबूर है। इस सम्बंध में पीड़िता उक्त गांव निवासी राजेश कुमार सिंह की पत्नी सरोज देवी ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराकर पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि मेरे पति अपने भाई मनोज कुमार सिंह के साथ मिलकर मुझे पागल घोषित कर मारना चाहते हैं। पति एवं ससुराल वालों प्रताड़ना से तंग आकर अपने दोनों बच्चों के साथ अपने मायके रहती हूँ। मामले में पति सरोज कुमार सिंह, भसुर मनोज कुमार सिंह, सास एवं ससुर रामकिशोर सिंह, को आरोपित किया गया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग