राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा/रसूलपुर (सारण)। भूमि संबंधित अभिलेख व परिमार्जन के मामले को लेकर एकमा अंचल कार्यालय में अंचल पदाधिकारी कुमारी सुषमा व गौसपुर गांव निवासी जदयू नेता दिनेश सिंह के बीच सोमवार को सीओ कार्यालय कक्ष में मामूली कहासुनी के बाद नोक-झोंक हो गई। अंचलाधिकारी कार्यालय में हो रही शोरगुल को सुनकर कार्यालय कर्मी समेत अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। इस बीच अंचल कर्मियों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो सका। वहीं इसके बाद अंचलाधिकारी द्वारा बाध्य होकर पुलिस को सूचना देनी पड़ी। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार मामले में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी डॉ. कुन्दन व थानाध्यक्ष राजेश चौधरी की पहल पर जदयू नेता दिनेश सिंह के द्वारा लिखित रूप से सीओ कार्यालय में हुई इस घटना पर अफसोस जाहिर करते हुए लिखित रुप से अंचलाधिकारी से क्षमा मांगी गई। इसके बाद मामला शांत हो सका। चर्चा इस बात की है कि आमडाढ़ी पंचायत का भूमि संबंधित रजिस्टर टू अभिलेख बहुत पहले से यहां नहीं है। जिसके चलते किसानों व भू-स्वामियों को काफी परेशानी झेलती पड़ती है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग