राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। एकमा नगर मंडल के प्रदीप कुमार पप्पू की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर एक दिवसीय कार्यकर्ता बैठक आयोजित हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल द्वारा पं. दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। पार्टी का झंडातोलन भी किया। उन्होंने ने संवाददाताओं को एक भेंट बार्ता में जानकारी दिया कि मेरी पार्टी पूरे भारत में एक नंबर की पार्टी है ।कई प्रदेशों में हमारी सरकार है ।जो बहुत ही अच्छी कार्य कर रही है ।बही महिला सुमन देवी द्वारा अंग बस्त देकर महाराजगंज के सांसद एवं भाजपा के जिला अध्यक्ष के साथ साथ कई कार्यकर्ताओं को और मीडिया कर्मियों को भी अंग बस्त्र देकर सम्मानित किया। संवाददाताओं द्वारा ताजपुर एकमा सड़क के जर्जर हालत के बिषय में जानकारी लिया तो उन्होंने बताया कि बहुत ही जल्द इस सड़क का निर्माण होने जा रहा है । अपराधियों पर यह सरकार बकसने किसी को नहीं जा रही है। उक्त अवसर पर सुमन मिश्रा, प्रमोद सिंह सिग्रीवाल, अमर मिश्रा, वीरेन्द्र पांडेय, जितेंद्र सिंह , चैतेन्द्र सिंह , गौरव सिंह किशन, निशांत राय, मकेश्वर सिंह , रविन्द्र दूबे, गौरव मिश्रा , मुकेश सिंह इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग