पंकज कुमार सिंह की रिपोर्ट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक जंक्शन पर सोमवार की रात्रि में थावे से छपरा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में एक लड़की को लावारिस हालत में बरामद किया। पहचान के बाद परिजनों के पहुंचने पर लड़की को उनके हवाले कर दिया गया। रेलवे सुरक्षा बल पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है। इसी क्रम में मशरक जंक्शन पर रात्री ड्यूटी में कार्यरत स्टेशन मास्टर धर्मेंद्र कुमार अपनी ड्यूटी पर तैनात थें और थावे से छपरा जाने वाली पैसेंजर 05123 स्टेशन के प्लेटफार्म पर आने वाली थी तभी दिघवादुबौली रेलवे स्टेशन से सूचना मिली कि एक 17 वर्षीय लड़की जो गूंगी-बहरी हैं पैसेंजर ट्रेन में चढ़ी हैं जिस पर मामले की सूचना रेलवे सुरक्षा बल मशरक के स्टाफ को दी गई मौके पर ड्यूटी पर तैनात जीआरपी एसआई संजय कुमार और रेल सुरक्षा बल कांस्टेबल राम विजय चौहान ने पैसेंजर में सघन जांच अभियान चलाया जिसमें प्लेटफार्म सं. 02 पर खड़ी पैसेंजर में 17 वर्ष की एक लड़की लावारिस हालत में मिली। पूछताछ के उपरान्त लड़की गूंगी बहरी होने से पता बताने में असमर्थ थी।स्टेशन मास्टर और रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने परिजनो के पहुंचने पर कागजी कार्यवाही करतें हुए लड़की को सुपुर्द कर दिया गया।लड़की गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिधवादुबौली के निवासी हैं परिजनों ने बताया कि मैट्रिक परीक्षा में फेल होने पर घर से निकल पड़ी और छपरा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में चढ़ गयी। परिजनों ने रेल पुलिस समेत सभी को उत्कृष्ट कार्य के लिए धन्यवाद कहां।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग