पंकज कुमार सिंह की रिपोर्ट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मधुबनी में क्षत्रिय समाज के 6 लोगों की निर्मम हत्या के विरोध में सोमवार की सुबह मशरक महम्मदपुर एसएच-90 को कर्ण कुदरिया गोलम्बर और बंगरा सरकारी विद्यालय के पास पूरी तरह से जाम कर दिया और सरकार विरोधी नारे लगाने लगे। घंटो तक लगें सड़क जाम रहने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मौके पर नरसंहार के विरोध में सड़क जाम कर रहें लोगों ने बताया कि मधुबनी में एक साथ 6 लोगों की हत्या से उनके परिवार समेत पूरे बिहार पर मातम छाया हुआ है। छह लोगों का नरसंहार हुआ है। बेसुध परिवार, मासूब बच्चों की ताकती आंखें, बच्चियों का बिलखता चेहरा और परिजनों का सफेद पड़ा चेहरा देखना भी एक त्रासदी से कम नहीं है। जो दुख वो परिवार झेल रहा है, उसके सामने किसी का भी दुख छोटा पड़ जाए। अब तो बस सरकार से मांग हैं कि हर दोषी पहले सलाखों के पीछे जाए, फिर न्यायिक प्रक्रिया पूरी करते हुए सीधे फांसी तक पहुंचे। हमारा संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक इस नरसंहार का एक एक दोषी सजा नहीं पाता। घंटों सड़क जाम की सूचना पर पहुंचे पुलिस इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष राजेश कुमार,दारोगा अरविंद कुमार शर्मा ने दल बल के साथ पहुंच नरसंहार के विरोध में सड़क जाम कर रहें प्रदर्शनकारियों को समझा बुझाकर सड़क जाम हटवाया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग