पंकज कुमार सिंह की रिपोर्ट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी युवा समाजसेवी कुंदन सिंह की बुलेट मोटरसाइकिल बरामदे से अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना सामने आई है। मामले में बुलेट मोटरसाइकिल के प्रोपराइटर कुंदन सिंह पिता स्व वसंत सिंह ने बताया कि प्रतिदिन की तरह वे मशरक बाजार से घर पहुंचे और बरामदें में बुलेट बीआर04एई 2678 में लाक लगाकर कमरें में सो गये सुबह में देखा तो बुलेट मोटरसाइकिल अपनी जगह पर नही थी काफी खोजबीन करने के बाद पता नही चला। मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग