नित्यानंद की रिपोर्ट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दरियापुर (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के पिरारी गांव निवासी हरि नाथ साह के दो पुत्रियाँ एक साथ मैट्रिक टॉपर हुई है जिससे इनके माता पिता काफी ग़ैरवान्वित महसूस कर रहे है हो भी क्यो न बहुत ही कम संसधान के साथ साथ घर के काम मे मां के साथ हाथ बंटाती थी फिर पढ़ाई भी बहुत लग्न से करती थी जिसका नतीजा है कि स्कूल मे सैकड़ो छात्र छात्राओं को पीछे छोड़ते हुए बेहतर अंक लाकर दुर्गा उच्च विद्यालय शाहपुर सुतिहार के नाम मे चार चांद लगा दिया है दोनो बहने में से मधु कुमारी 443 अंक तो रीतू कुमारी 404 अंक लायी है वही भैरोपुर गांव निवासी सुरेश मांझी के पुत्र अर्जुन कुमार 417 अंक,इसी गांव के उमाशंकर मांझी के पुत्र विशाल कुमार 377 अंक,मनोहरपुर गांव निवासी मनोज राय के पुत्र रितेश कुमार 329 अंक,भैरोपुर के ही फुरेश मांझी के पुत्र नितेश कुमार 317 अंक,घोरुहू कोठियां गांव निवासी रेयाज अंसारी की पुत्री मोबिना खातुन 305 अंक तो इसी गांव की मो साबिर आलम की पुत्री सानिया खातुन 300 अंक लायी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग