राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। होली के दिन मधुबनी में हुए हत्याकांड के विरोध में मंगलवार को क्षत्रिय समाज के नवयुवकों ने आक्रोश मार्च निकाला। इस दौरान युवाओं द्वारा जबरदस्त प्रदर्शन किया गया। आमडाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग से सिवान-छपरा हाइवे 531 होते हुए एकमा थाना परिसर में पहुंचे। युवा नेता गौरव सिंह किशन के नेतृत्व में युवाओं ने अपनी मांगों को थाने में मौजूद अंचल पुलिस निरीक्षक बालेश्वर राय को बतायी। इस मौके पर इंस्पेक्टर श्री राय ने कहा कि मधुबनी कांड जैसी वारदात सारण में नहीं हो इसके लिए शीघ्र ही पुलिस-पब्लिक बैठक आयोजित कर परामर्श का आदान-प्रदान किया जाएगा। इस विरोध मार्च में एकारी, भरहोपुर, गंजपर, गौसपुर, एकमा आदि गांवो के युवक शामिल हुए। इसी क्रम में एकमा गोली कांड का विरोध करते हुए युवाओं द्वारा प्रशासन से एकमा में हुए गोलीकांड के पीड़ित के बच्चों को सुरक्षा प्रदान करने व सीसीटीवी फुटेज देखकर अपराधियों की पहचान कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की गई। साथ ही बाजार में भी सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग की गई।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग