राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। हर वर्ष बेहतर रिजल्ट्स देने वाली संस्था गेटवे, द कंप्लीट इंस्टीट्यूट का चौथा स्थापना दिवस मनाया गया। वहीं इस वर्ष के जेईई और 12वीं के टॉपर्स मेधावियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छपरा शहर में संस्था की दूसरी शाखा का उद्घाटन बजरंग नगर में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मढ़ौरा विधायक जितेंद्र राय मौजूद रहे। संस्था के निर्देशक रमण सिंह ने बच्चों को संबोधित करके उनके बेहतर लक्ष्य के लिए मोटिवेट किया। संस्था की नई विंग जूनियर सेक्शन की उपयोगिता को बताते हुए कहा कि इस कंपटीशन के दौर में स्टूडेंट्स को नवीं एवं दसवीं से ही बच्चों को मजबूत शिक्षा की देने की जरूरत है। संस्था में नवीं एवं दसवीं की तैयारी के लिए भी हर विषयों के स्पेशलिस्ट शिक्षक जैसे कि इंजीनियर, नेट क्वालीफाइड शिक्षक एवं गोल्ड मेडलिस्ट शिक्षकों की टीम की व्यवस्था की गई है। संस्था बच्चों के मनोबल को बढ़ाने के लिए समय-समय पर मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन करती है एवं सम्मान समारोह कराकर बच्चों का मनोबल बढ़ाती है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग