राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी का झंडा लहराया

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। भारतीय जनता पार्टी के 41वें स्थापना दिवस के अवसर पर गड़खा प्रखंड के श्रीपाल बसंत बूथ संख्या  60, 61 व मिर्जापुर शक्ति केंद्र – 169, 168, 166, 169 एवं मिर्जापुर बूथ संख्या – 65 व 66 पर जाकर पार्टी का झंडा लहराया गया।
इस मौके पर भाजपा मंडल मंत्री सत्यप्रकाश सिंह, मंडल महामंत्री विनोद कुमार सिंह, जयप्रकाश सिंह, त्रिलोकी नाथ शर्मा, कृष्णा सिंह, बिरेन्द्र सिंह, आशीष रंजन सिंह चौहान सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं मौजूद रहे। वहीं सोशल सह मीडिया प्रभारी क्रीड़ा प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश आशीष रंजन सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर मैं संगठन के उन सभी महापुरुषों को नमन करता हूँ जिन्होंने अपना सर्वस्व अर्पण कर पार्टी को इस वैभव तक पहुंचाया है। भाजपा एक ऐसा संगठन है जिसके सदस्यों के लिए पार्टी ही परिवार है। करोड़ों कार्यकर्ताओं की तपस्या और निरंतर मेहनत के कारण ही संगठन के विकास और राजनीतिक वैभव की यात्रा संभव हुई है। अंत्योदय को अपना मूलमंत्र मानकर राष्ट्र सेवा में समर्पित पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता हमारे संगठन की नींव है। श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्पित नये भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए हमें, सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास के मूलमंत्र के साथ सेवा ही संगठन के माध्यम से इसे सिद्ध भी करना है।