राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के नगरा गाँव निवासी जदयू के तकनीकी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश ने रामचरित्र प्रसाद को बिहार के पुनः तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर उनसे मिलकर उन्हें बधाई दी। जिलाध्यक्ष ने इस मुलाकात के दौरान क्षेत्र के कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह,प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर तकनीकी प्रकोष्ठ सारण जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश, जिला उपाध्यक्ष पप्पू कुमार सोनी, प्रखंड अध्यक्ष संतोष मिश्रा, मो. मुसा, मो.मंज़र अंसारी, अनिल माझी, सोनू आलम, विजय गुप्ता, अजय साह सहित आदि मौजूद थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग