राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। भारतीय जनता पार्टी का 41 वां स्थापना दिवस मंगलवार को दक्षिणी मंडल अंतर्गत कन्हौली मनोहर सब्जी मंडी में भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया। इसके पूर्व पार्टी के संस्थापक सदस्य डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। साथ ही कार्यकर्ताओ द्वारा एलईडी टीवी के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को भी एकाग्रता के साथ श्रवण किया गया।इस दौरान जिला उपाध्यक्ष द्वारा जनसंघ काल से लेकर 1996 तक पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता की मूमिका में रहने वाले क्षेत्र के राधाकिशुन साह, बच्चा प्रसाद रौनियार, लक्ष्मण प्रसाद, निर्मल कुमार अधिवक्ता,विजय वर्मा, रामबाबू प्रसाद सहित आधा दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओ को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।मौके पर जिला उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, भाजपा नेता नवल किशोर कुशवाहा, नरेंद्र पाल सिंह, शिवनाथ शर्मा, संजय सहाय, चंद्रमोहन कुंवर सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग