राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुए सहाजितपुर पुलिस ने शराब की खरीद बिक्री कर रहे चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव का है।पुलिस पदाधिकारी के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है।जिसमे बताया गया है कि सूचना मिली कि श्रीपुर में कुछ लोगों द्वारा शराब की बिक्री की जा रही है। जहाँ पुलिस के पहुँचते ही सभी लोग इधर-उधर भागने लगे। जिसके बाद पुलिस बल के सहयोग से स्थानीय बच्चन मांझी,संजीत ठाकुर, संजीव दास, संतोष दास सहित चार लोगों को गिरफ़्तार कर लिया गया।इस दौरान जांच-पड़ताल के क्रम में बेढ़ी और खोप में छुपाकर रखे पांच लीटर देशी शराब बरामद किया गया। शराब कारोबारियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार चलाये जा रहे अभियान से कारोबारियों में हड़कंप मचा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग