नित्यानंद। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दरियापुर (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के मगरपाल निवासी सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर सुनील हाजरा की पुत्री प्रज्ञा ने मैट्रिक की परीक्षा में 447 अंक लाकर ग्रामीण प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया और माता पिता की ही नहीं पूरे क्षेत्र व प्रखंड वासियों को गौरवान्वित किया। बोर्ड द्वारा साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। प्रज्ञा ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय से मैट्रिक की परीक्षा दी थी जिसमें 500 की परीक्षा में 447 अंक लाकर क्षेत्र की नाम रौशन की हैं प्रज्ञा ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों व मातापिता को दिया औऱ कहा कि मुझे आईआईटी पास कर आईएएस ऑफिसर बनना है और देश की सेवा करनी है। वेबसाइट पर रिजल्ट देखने के बाद माता रीना देवी,भाई सन्नी कुमार ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और काफी खुश दिखे तो वही आसपास के लोगो ने भी प्रज्ञा की प्रतिभा की सराहना किया व सुभकामना बधाई दी हैं।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग