विकास कुमार। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
परसा (सारण)। प्रखंड क्षेत्र परसौना में स्थितःआर के मिशन स्टडी पॉइंट कोचिंग संस्थान के छात्र-छात्राओं ने मैट्रिक परीक्षा में अच्छे अंक लाकर कोचिंग के साथ-साथ मातापिता के भी नाम रौशन किया। राजेन्द्र राम की पुत्री सुपिरिया कुमारी- 461 अंक लाई तो दूसरी ओर मुस्कान कुमारी ने 412 अंक, प्रिया कुमारी 398 अंक सोना कुमार 390 अंक काजल कुमारी 377 अंक लाकर गांव का नाम रौशन किया। वही कोचिंग संस्थान के तरफ से 461अंक लाने वाली सुपिरिया कुमारी को एक लाख का चेक प्रदान किया गया।सुपिरिया ने अपने सफलता का श्रेय माता पिता सहयोग और गुरुजनों देते हुए कहा कि शहर हो या गांव उससे कोई फर्क नही पड़ता अगर व्यक्ति मन मे ठान ले कि मुझे बड़ा लक्ष्य हासिल करना है तो गांव में भी करी मेहनत कर हासिल किया जा सकता है आज मुझे खुशी है कि मैंने अपनी मेहनत से मैट्रिक परीक्षा में 461 अंक लाकर अपने माता- पिता के साथ गुरुजनों का भी मान बढ़ाई हूँ जिसके लिए मुझे कोचिंग के तरफ से एक लाख का इनाम जितने का मौका मिला है और आगे भी अपनी मेहनत जारी रखूंगी मुझे आईएस बनकर देश की सेवा करनी हैं। इस मौके पर शिक्षक चंदन कुमार,करण कुमार, पप्पी कुमार मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग