राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गड़खा (सारण)। गड़खा प्रखंड के मोतीराजपुर पंचायत के ग्राम कचहरी सचिव को मारने की कोशिश की गई। इस संबंध में पीड़ित ने डीआईजी को आवेदन दिया। जिसमें नूर आलम ने कहा कि मोतीराजपुर पंचायत के ग्राम कचहरी का सचिव एवं गड़खा बाजार में होम्योपैथिक दवा का दुकान चलाता हूं।गड़खा थाना कांड संख्या 565/2020 में मेरे भाई शौकत अली अभियुक्त है। उसी द्वेष से गड़खा, छपरा या ग्राम कचहरी के काम में आने जाने पर अज्ञात व्यक्तियों से मुझे हमेशा प्रताड़ित किया जाता है। तथा 4 अप्रैल को सरपंच साहिबा की नाती के शादी के आमंत्रण से वापस लौट रहा था तो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गमछा से मुंह बांधकर पीछा किया गया। अगर मैं नहीं भागकर जान नही बचता तो उस दिन मेरी हत्या हो सकती थी। पीड़ित ने अपने और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग करते हुए दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग