पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड में भारतीय जनता पार्टी के 41 वें स्थापना दिवस पर मंगलवार को दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद के कार्यालय और बाजार क्षेत्र में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ सीताराम पांडेय के आवास पर महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने केक काटा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रखंड अध्यक्ष बीरबल प्रसाद तथा मुख्य वक्ता के तौर पर किसान मोर्चा महामंत्री रविरंजन सिंह उर्फ मंटू उपस्थित हुए। स्थापना दिवस पर सभी ने बूथ कार्यकर्ता और सम्मानित पदाधिकारियों के आवास पर भारतीय जनता पार्टी का झंडारोहण किया गया।वही मौके पर विधानपार्षद ई सच्चिदानंद राय के प्रतिनिधि कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पांडेय ने भाजपा सांसद समेत कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा का मूल सिद्धांत है सबका साथ सबका विकास। पार्टी इसी सिद्धांत पर हैं जिसके बदौलत दो सीटो पर की पार्टी आज देश की सबसे बड़ी पार्टी है। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने का संदेश देते हुए कहा गया कि प्रदेश तथा देश में भाजपा द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है जिसे जन-जन तक पहुंचाने तथा इसका लाभ पात्र व्यक्तियों को दिलाने का कार्य कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाना है इसके लिए सतत रूप से कार्य करने की आवश्यकता है।भाजपा के शासनकाल में पूरे देश में विभिन्न उपलब्धियॉ हासिल हुई है। उन्होने बताया कि भाजपा के पितृ पुरूष पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जो अंतिम छोर के व्यक्ति को भी लाभ मिलने का स्वप्र देखा था उसे पूरा करने का समय है। मीडिया द्वारा मधुबनी नरसंहार पर सरकार की विफलता का प्रश्न रखने पर उन्होंने कहा कि मधुबनी हत्याकांड का वे निंदा करते हैं और उन्होंने स्वयं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात कर मामले में दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल कोर्ट का गठन कर फांसी देने की मांग किया है जिसपर सरकार ने हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए अगल से टास्क फोर्स का गठन किया है वही फरार हत्यारों के घरो की कुर्की भी की जा रही है उन्होंने कहा कि वे स्वयं घटना पर नजर रखे हुए हैं। कार्यक्रम में भाजपा नेता संजय सिंह, भृगुनाथ तिवारी, श्याम बिहारी सिंह, कृष्णा तिवारी, मुसाफिर सिंह, संजय तिवारी, शंकर ठाकुर, रंजीत राम,राजन साह,राजन राय समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग