राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। मैट्रिक परीक्षा 2021 में तरैया प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र के छात्र- छात्राओं ने भी सफलता का परचम लहराया है। मैकडोनाल्ड उच्च विद्यालय देवरिया की छात्रा नंदनी कुमारी 419 अंक, तनु कुमारी 438 अंक,कंचन कुमार 409 अंक, डेवढ़ी गांव निवासी प्राथमिक विद्यालय डेवढ़ी पूरब टोला के प्रधानाध्यापिका के पुत्र आकाश कुमार 421 अंक व अनु कुमारी 391 अंक, डेवढ़ी गांव निवासी राजेन्द्र महतो की पुत्री 420 अंक,प्राथमिक विद्यालय भटगाई के शिक्षक पुत्र आशीष कुमार ने 428 अंक लेकर मैट्रिक परीक्षा में प्रखंड का नाम रौशन किया है।कोंध भगवानपुर की छात्रा शीला कुमारी ने 446 अंक प्राप्त कर पूरे गांव का नाम रौशन किया है। आकाश कुमार वायु सेना व अनु कुमारी पुलिस बन देश की सेवा करने का निर्णय लिया है। वही नेहा कुमारी शिक्षक बन शिक्षा के क्षेत्र में नाम रौशन करने का निर्णय लिया है। प्रखंड के कोचिंग संचालको सहित मैकडोनाल्ड उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक कपिल देव राय ने उतीर्ण सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया है। उतीर्ण सभी छात्र-छात्राओं ने अपने सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया है।








More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग