राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड के मध्य विद्यालय पचभिण्डा व पचभिण्डा गांव निवासी शिक्षक संदीप कुमार सिंह के असामयिक निधन पर प्रखंड के शिक्षकों ने शोक व्यक्त किया है। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष महेश्वर सिंह, सचिव मुन्ना प्रसाद, परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के अध्यक्ष रंजीत सिंह ने कहा कि शिक्षकों के बीच से एक तेजतर्रार शिक्षक हमलोग खो दिए। जिसकी भरपाई नही की जा सकती है। मृत शिक्षक अपने पीछे पत्नी, एक सात वर्षीय पुत्र व दस वर्षीय एक पुत्री को छोड़ चल बसे। मृतक के परिजन माता, बड़े भाई, भाभी, पत्नी, पुत्र व पुत्री का रो-रोकर बुरा हाल है। शोक व्यक्त करने वालों में डीडीओ सत्येन्द्र कुमार सिंह, लेखापाल अखिलेश कुमार सिंह, नवल किशोर यादव, बबन सहनी, चितरंजन सिंह, अभिषेक सिंह, शुशील पासवान, धीरेंद्र कुमार, राजेश राय, ओमप्रकाश गुप्ता, विजय पासवान सहित अन्य शिक्षकों ने शोक व्यक्त किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग