राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 50 संदिग्ध लोगों का रैपिड एंटीजन किट के द्वारा बुधवार को कोविड -19 के लक्षण की जांच की गई। बताया जाता है कि रैपिड एंटीजन किट से जांच के दौरान देकुली गांव की एक 60 साल की बुजुर्ग महिला में कोरोना पॉजिटिव मिली। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमित महिला को आवश्यक दवा उपलब्ध कराने के बाद उसे अपने घर में क्वारेंटाईन रहने का निर्देश दिया। इस दौरान कोरोना संक्रमित महिला के परिजनों की भी जांच किया गया। जांच में महिला के परिजन निगेटिव पाये गये। बताया जाता है कि महिला अपने परिजनों के दिल्ली के नव विहार में रहती है। पेट संबंधित बीमारी का उपचार कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आयी थी। इसी दौरान अस्पताल के चिकित्सक सुशील कुमार गुप्ता व प्रभात कुमार द्वारा कोशिश 19 की जांच करायी गई। जिसमें महिला को कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग