राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। नगर पंचायत एकमा बाजार में दुकानदार संजय कुमार चौरसिया को सोमवार को काली बाइक पर सवार होकर आए अपराधियों द्वारा गोली मारकर घायल करने के मामले में तीन लोगों के विरुद्ध अपराध संख्या 134/21 प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में हंसराजपुर निवासी स्व. श्रीराम चौरसिया के पुत्र व घायल संजय कुमार चौरसिया के बयान पर सुसंगत अपराध की धाराओं 394, 27 आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है। मामले की विवेचना पुलिस अवर निरीक्षक शिशुपाल सिंह को दी गई है। पुलिस के अनुसार अपराधी तीन दिन से रेकी कर रहे थे। काली रंग की अपाची बाइक पर सवार होकर वारदात को अंजाम दिए थे। मामले में नामजद एक आरोपित सिवान जिले के असांव थाना क्षेत्र के भिठौली गांव निवासी बलिस्टर सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार सिंह को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया है। वारदात के बाद मौके से पुलिस ने एक पिस्टल व दो जिंदा सहित तीन गोली भी बरामद किया था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग