राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। तीन दिन पहले सोमवार की देर शाम एकमा थाना क्षेत्र की मुख्य बाजार स्थित सुपर बाजार के समीप चौरसिया किराना सह जेनरल स्टोर पर बाइक पर सवार होकर पहुंचे तीन अज्ञात अपराधियों ने हंसराजपुर निवासी दुकानदार संजय चौरसिया को उस समय गोली मारकर घायल कर दिया था। जब दुकानदार संजय कुमार चौरसिया अपने दुकान पर कार्य कर रहे थे। तभी अपराधियो ने उनपर गोली चलाई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोली लगने के बाद भी घायल दुकानदार संजय चौरसिया ने साहस दिखाते हुए एक अज्ञात अपराधी को पकड़ लिया था। बताया गया है कि घायल दुकानदार सदर अस्पताल छपरा से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। फिलहाल, दुकानदार की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग