राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के हरखपूरा गांव में शराब के नशे में सहोदर भाई से गाली गलौज एवं मारपीट कर रहे एक युवक को तरैया पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में उक्त गांव निवासी राजकुमार सिंह के पुत्र बिट्टू कुमार ने तैयार थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि संध्या में, मैं अपने दरवाजे पर बैठा हुआ था उसी समय मेरा भाई मोनू कुमार सिंह शराब के नशे में आया और मुझसे गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर मारपीट करने लगा। इसकी सूचना मैंने तरैया थाने को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची तरैया थाने की पुलिस ने उसको शराब के नशे में गिरफ्तार कर थाने ले गई। पुलिस ने गिरफ्तार युवक को थाने लाकर ब्रेथ एनलाइजर मशीन से उसकी जांच की तो उसके अंदर शराब की मात्रा पाई गई। तरैया थाना अध्यक्ष राजीव रंजन कुमार सिंह ने शराब के नशे में गिरफ्तार आरोपी युवक पर सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है। वही एक अन्य शराब कांड के मामले में नामजद अभियुक्त उक्त गांव निवासी वकील सिंह के पुत्र दीपक सिंह को तरैया पुलिस ने बुधवार की रात्रि में गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपितों को गुरुवार को छपरा जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग