राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। तरैया प्रखंड इस बार लगातार सुर्खियों में है। तरैया के नाम एक से एक उपलब्धि जुड़ते जा रहा है। इससे प्रखंडवासी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। मैट्रिक परीक्षा में इस प्रखंड के कई छात्र छात्राओं ने इतिहास रचा है। सभी को लोग शुभकामनाएं व बधाइयां दे रहे हैं। इस कड़ी में सरेया रत्नाकर पंचायत की टॉपर छात्रा बनी गवन्द्री गांव निवासी व सरेया रत्नाकर पंचायत के पूर्व मुखिया मुन्नी देवी व मनोज कुमार सिंह की पुत्री श्वेता कुमारी को बधाई देने व सम्मानित करने पहुंचे गुरुकुल कोचिंग गवन्द्री के संचालक अजय कुमार सिंह व शिक्षक राहुल कुमार। समाज के इन बुद्धिजीवियों ने श्वेता के पंचायत टॉपर बनने पर उसे बधाई दिया और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। श्वेता को इस परीक्षा में 451 अंक प्राप्त हुआ है। वह देहाती परिवेश में पली बढ़ी है। बचपन से ही वह मेधावी छात्रा रही है। श्वेता ने बताई की 2020 में कोविड-19 के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान वह स्वध्याय पर भरोसा की और लगातार रूटीन बनाकर सभी विषयों को पढ़ती रही। श्वेता की पकड़ सभी विषयों पर अच्छी है। उसको समय समय पर गाइड करने वाले शिक्षक व संचालक ने बताया कि श्वेता क्लास में भी बहुत ही लगन से पढ़ाई करती थी और घर पर स्वध्याय करती थी। अपने पंचायत के छात्र छात्राओं का आदर्श बनी श्वेता से पूछने पर बताई की आगे पढ़ लिख कर वह चिकित्सक बनना चाहती है। चिकित्सक बन कर वह लोगों की सेवा करना चाहती है। इसके लिए वह अभी से ही लक्ष्य निर्धारित कर तैयारी में जुट गई है। इसके अलावे श्वेता की पड़ोसी दीन दयाल सिंह की पुत्री अनामिका भी 430 अंक प्राप्त कर पंचायत का नाम रोशन की है। वह आगे की पढ़ाई पूरी कर पुलिस पदाधिकारी बनना चाहती है। पूछने पर उसने बताया कि पुलिस पदाधिकारी बन कर वह भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का प्रयास करेगी। साथ में पढ़ने वाली रमेश सिंह की पुत्री निशा कुमारी भी अच्छे अंक से प्रथम स्थान प्राप्त की है। सरेया रत्नाकर पंचायत की इन सफल छात्राओं को बधाई देते हुए गुरुकुल के संचालक अजय कुमार सिंह व शिक्षक राहुल कुमार ने इन छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना किए। साथ ही इनके अभिभावकों को अच्छे मार्गदर्शन के लिए शुभकामनाएं दिया। मौके पर पूर्व मुखिया मुन्नी देवी, मनोज कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, राहुल कुमार समेत आसपास के अन्य अभिभावक व बच्चे उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग