राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। तरैया विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत इसुआपुर प्रखंड में नए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के रूप में सावित्री कुमारी ने बुधवार को बीआरसी में योगदान किया। इस अवसर पर परिवर्तनकारी शिक्षक संघ प्रखंड इकाई इसुआपुर के अध्यक्ष द्वारा बुके एवं फूल माला देकर उनका भव्य स्वागत किया गया। प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव के नेतृत्व में शिक्षकों ने उनका स्वागत किया। बीईओ सावित्री कुमारी ने बताई कि विद्यालयों में पठन-पाठन का कार्य नियमित रूप से हो और सरकार की योजनाओं का लाभ ससमय छात्र-छात्राओं को मिले, इसके लिए प्रयास किया जाएगा। आगें उन्होंने कहा कि सभी काम को सफलीभूत करने में हमारे शिक्षकों का अहम रौल है। शिक्षकों का योगदान अतुलनीय है। इनसे सामंजस्य बैठाकर सरकार और विभाग के द्वारा जारी सभी निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाएगा। मौके पर परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव, ओम प्रकाश गुप्ता, मोहम्मद एहसान, बुनीलाल राय, द्वारिकानाथ तिवारी, शैलेश कुमार, जीतेंद्र कुमार, संजय कुमार महतो, आसिफ हसन, गजेंद्र सिंह, वाजिद अली, रंजीत कुमार रजक समेत दर्जनों शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग