- गरखा प्रखंड के कोठिया गांव की है सिमरन
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। मध्यप्रदेश के श्योपुर शहर में अग्रवाल प्रोडक्शन हाउस आकाश मितल द्वारा विजय विलास रिजौट में इंडिया टॉप मॉडल 2021का ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। इसके पहले औडिशन द्वारा देश के 34 शहरों में दो हजार प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन कराया जिसमें 130 प्रतिभागियों का सिलेक्शन चार केटेगरी में इंडिया टॉप मॉडल में भाग लेने के लिए हुआ जिसमें सिमरण सिंह मिस दक्षिण गुजरात टौप मौडल में चयनित हुई थी।
इंडिया टौप मौडल के सेलेकशन में देश के कोने- कोने से आए प्रतिभागियों में अलग-अलग गतिविधियों जैसे फोटो सूट, टैलेंट राउंड, कैटवॉक,सवाल-जवाब जैसे कई दौर के बाद विजेता का चुनाव किया गया जिसमें मिस केटेगरी में बिहार के सारण जिले के गरखा प्रखंड अंतर्गत कोठियां गांव की सिमरन सिंह ने विनर ऑफ मिस केटेगरी का खिताब जीतकर बिहार के साथ जिला जवार का नाम रौशन किया।
आयोजन में मुख्य भूमिका आकाश मितल, जगदीश पूरोहित, शो में इंटरनेशनल कोरियोग्राफर खीहजार हुसैन,नाइन कलर्स इवेंट के श्याम पटेल उनके सहयोगी, भाजपा के नेता,सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे। सिमरन के इंडिया टॉप मॉडल के खिताब जितने की खुशी में गांव कोठियां नरांव, ममहर मानुपुर में नाना-नानी सहित दर्जनों ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी है साथ ही सिमरन के माता-पिता राजकिशोर सिंह एवं संध्या सिंह को इसके लिए धन्यवाद दिया कि गांव से शहर जाकर अपनी बेटी को इस मुकाम तक पहुंचाने में कामयाब रही।
सिमरन के मौसा सह ग्रामीण शिक्षक संघ बिहार के प्रदेश कोषाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा कि वह शुरू से ही प्रतिभाशाली एवं एक्टिंग के क्षेत्र में काफी रूचि रखती थी जो आज सत्रह वर्ष की उम्र में ही अपनी पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बनाकर हम सभी का नाम रौशन की है जो मिस इंडिया खिताब जीतकर अपना सपना पूरा करेगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग