राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

एकमा में फिर खुनी खेल: इस बार आर्केस्ट्रा संचालक युवक की गोली मारकर हुई हत्या 

  • बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम
  • पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। एकमा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक आर्केस्ट्रा संचालक की गोली मारकर अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गंभीर रुप से घायल कर दिया। बताया गया है कि एकमा बीआरसी के पास स्थित बगीचे में दोपहर एक बाइक पर सवार होकर आए दो अज्ञात अपराधियों ने एक आर्केस्ट्रा संचालक युवक को घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने घायल युवक को उपचार हेतु एकमा सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां घायल युवक का प्राथमिक उपचार डॉ. साजन कुमार व डॉ. अमित कुमार तिवारी के द्वारा किया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर चिकित्सा हेतु सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक युवक की शिनाख्त रिविलगंज थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव निवासी अमित कुमार सिंह (19) के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह एकमा थाना क्षेत्र में बीआरसी व हाईस्कूल के मध्य स्थित मोहल्ले में एक आर्केस्ट्रा संचालक तिलेश्वर मांझी के पुत्र अंशु कुमार मांझी के घर आया था। बताते हैं कि बुधवार की दोपहर अमित कुमार सिंह व अंशु कुमार मांझी आपस में नजदीक स्थित एकमा गांव के बगीचे में बातचीत कर रहे थे। इस बीच एक बाइक पर सवार होकर आए दो अज्ञात अपराधियों ने अमित कुमार सिंह के ऊपर दिनदहाड़े फायरिंग कर दी। इसके बाद गोली अमित के सीने में जा लगी। फायरिंग की अवाज सुनकर आसपास के युवाओं व लोगों ने वारदात स्थल पर पहुंचे। जहां गंभीर रुप से घायल अवस्था में छटपटा रहे अमित को बाइक पर ही बीच में बैठा करके आनन-फानन में सीएचसी में उपचार हेतु पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। वहीं सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच जानकारी पाकर एकमा थाने की पुलिस ने वारदात स्थल का मुआयना करने के बाद फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु संभावित ठिकानों पर छापेमारी हेते लगातार छापेमारी करने में देर शाम तक जुटी रही है। पुलिस का दावा है कि अपराधी एकमा के आसपास के इलाके के ही निवासी हैं। उधर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजकर पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है।
बताया गया है कि एकमा में बुधवार को हुई फायरिंग में हत्या के शिकार युवक अमित कुमार सिंह रिविलगंज थाना क्षेत्र के सिरिसिया गांव निवासी था। वह कोपा थाना क्षेत्र के कोपा बाजार में एक आर्केस्ट्रा पार्टी का संचालन करता था। वह एकमा निवासी आर्केस्ट्रा संचालक तिलेश्वर मांझी के घर आया था।पुलिस के लिए रह जांच का विषय है कि अमित कुमार सिंह आखिर किस उद्देश्य से एकमा आया था। वहीं अंशु भी बता सकता है कि उससे किस मसले पर अमित से बातचीत चल रही थी। जबकि गिरफ्तारी के बाद ही यह राजफाश हो सकेगा।
अमित सिंह हत्या कांड में देर शाम तक पीड़ित पक्ष के द्वारा आवेदन पुलिस को नहीं दिया गया है। इसलिए पुलिस द्वारा मामले में एफआईआर अभी नहीं हुई है। पीएम रिपोर्ट आने पर विधिक कार्रवाही की जाएगी। फिलहाल तीन दिन में दूसरी फायरिंग की वारदात की घटना ने पुलिस के लिए परेशानी बढ़ा दी है।