राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का मनाया 41वाँ स्थापना दिवस

विकास कुमार। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

परसा (सारण)। प्रखंड के पश्चिमी मंडल के चाँदपुरा गाँव के बूथ न0 233,234 पर भारतीय जनता पार्टी का 41वाँ स्थापना दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पश्चिमी मण्डल के मंडल अध्यक्ष रंजीत दुर्वेदी ने किया।सर्वप्रथम प0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी व प0 दीनदयाल उपाध्याय जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया,उसके बाद उपस्थित सभी पदाधिकारियों को मनोज राय मण्डल उपाध्यक्ष द्वारा अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया!इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा, महामंत्री अनिल सिंह,जिला किसान मोर्चा के महामंत्री जितेन्द्र सिंह,परसा विधानसभा प्रभारी सभापति राय,अमनौर विधानसभा प्रभारी मुकेश गिरी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अर्जुन सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष राजबल्लभ सिंह राठौड़, पूर्व पंचायत अध्यक्ष रामलयक सिंह, रविन्द्र सिंह,अनूप शर्मा, पूर्व सरपंच हरेन्द्र सिंह,कमलेश साह समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।