नित्यानंद। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दरियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में बुधवार के रात्रि दो घर मे अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये की सम्पत्ति की चोरी कर भाग निकले प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय गांव निवासी गनी मियां अपने सम्बंधी के यहां शादी के कार्यक्रम में सपरिवार गये हुए थे इसी का फायदा उठाकर चोरों ने गनी मियां के घर से लाखों रुपये की गहना सहित नकद रुपया की चोरी हो गई वही इसी गांव के मिथलेश साह के घर मे भी चोरों ने पीतल का बर्तन,गहना सहित 5 हजार रुपया नकद चोरी कर भाग निकले वही कोइला गांव से दो भैस चोरी होने की बात सामने आयी है इस घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना स्थल की जांच किया चोरो द्वारा घर से निकाल तोड़कर फेंकी गई बक्सा को जांच की वही थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि चोर को पकड़ने के लिए गुप्तचर तैनात है जल्द से जल्द पकड़ कर जेल भेज दिया जायेगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग