प्रो. संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलसचिव कर्नल श्यामानंद झा ने गुरुवार के दिन विश्वविद्यालय के सभी स्नातकोत्तर विभाग एवं विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले छपरा , सीवान , गोपालगंज के सभी अंगीभूत महाविद्यालयों के प्राचार्यो को पत्र भेजकर सूचित किया है कि वेतन सत्यापन कोषांग के नोडल पदाधिकारी द्वारा दूरभाष पर विश्वविद्यालय / महाविद्यालयों में कार्यरत नवनियुक्त शिक्षकों के वेतन सत्यापन के लिए निर्धारित प्रपत्र पूर्ण रूप से भरकर अवांछित कागजातों के साथ अभिलंब कोषांग में उपलब्ध कराने के लिए कहा गया था । गुरुवार को कुलसचिव ने पत्र जारी कर विश्वविद्यालय के सभी विभागाध्यक्ष एवं सभी अंगीभूत महाविद्यालयों को प्राचार्य को सूचित किया है कि 2 दिन के अंदर वेतन सत्यापन हेतु विहित प्रपत्र कुलसचिव कार्यालय में प्राथमिकता देते हुए जमा करा दें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग