राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। बुरी नियत से महिला के घर मे घुस दुर्व्यवहार करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के सतुआ पंचायत अंतर्गत चांदपुर गांव का है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता सावित्री देवी ने पड़ोस के ही 35 वर्षीय युवक नंदकिशोर महतो को नामजद कर बताया है कि रात्रि में अपने घर का दरबाजा बंद कर सोई हुई थी। तभी दरबाजा खटखटाने की आवज सुनाई पड़ी। इस दौरान मुझे लगा कि मेरे पति ललन महतों जो ढ़लाई करने गए थे,वही आये है। जब मैंने दरबाजा खोला तो पड़ोस का ही युवक नंदकिशोर महतों मेरे घर मे घुस गया।तथा बुरी नियत से मेरा बाँह पकड़कर ढाह दिया। जिससे मैं जमीन पर गिर गई और बेपर्दा हो गई। मेरे द्वारा चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर अगल-बगल के लोग जुटे और मेरी इज्जत बच सकी।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग