राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। वाहन चेकिंग के क्रम में सहाजितपुर पुलिस ने 20 लीटर देशी शराब के साथ युवक को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया। वही व्यवसाय में प्रयुक्त बाइक को भी ज़ब्त कर लिया गया। गिरफ्तार युवक जनता बाजार थाना क्षेत्र के शोभीपुर गांव निवासी संतोष चौधरी है। पुलिस पदाधिकारी के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बताया गया है कि थाना क्षेत्र के पिंडरा में वाहन चेकिंग अभियान चल रहा था।तभी एक बाइक सवार संदिग्ध स्थिति में पुलिस को देखकर विपरीत दिशा में भागने लगा। जिसे बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। जहाँ जांच के क्रम में बाइक की डिक्की में पालीथिन में रखे दस लीटर और बाइक के हैंडल में टंगे दस लीटर कुल मिलाकर 20 लीटर शराब बरामद किया गया। जिसके बाद बरामद शराब और बाइक को ज़ब्त कर थाने लाया गया और युवक से पुछताक्ष के बाद जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष चरणजीत कुमार ने बताया कि शराब कारोबारियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी कारोबारी को बख्शा नही जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग