संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। दिन-दहाड़े मोबाइल दुकान से अज्ञात चोरों ने 45 हजार रुपये उड़ा लिये और किसी को कानोकान भनक तक नही लगी। मामले की जानकारी तब हुई जब दुकानदार ने देखा कि दुकान का दरबाजा खुला है और गल्ला से रुपये गायब है। घटना बनियापुर थाना क्षेत्र के सरेया गांव स्थित पंचायत भवन के समीप की है। पीड़ित दुकानदार मिथिलेश शर्मा ने स्थानीय थाने में लिखित आवेदन दे रुपये बरामदगी की गुहार लगाई है। पीड़ित ने दिए आवेदन में बताया है कि गुरुवार की दोपहर अपने दुकान पर छोटे भाई डब्लू शर्मा को बैठाकर निजी कार्य से बगल में ही मुखिया जी के आवास पर गया था।इस बीच डब्लू शर्मा भी दुकान में कुंडी लगाकर समीप स्थित ही बथान में पिताजी को खाना खिलाने चला गया। महज दस मिनट बाद वापस आया तो देखा कि दुकान का दरबाजा खुला है और गल्ले में रखे 45 हजार रुपये गायब है।घटना को लेकर दुकानदार सहित स्थानीय लोग भी स्तब्ध है। मामले की सूचना पर मौके पर बनियापुर पुलिस पहुँच जांच-पड़ताल में जुटी है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग