राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। मैट्रिक परीक्षा में राणा प्रताप उच्च विद्यालय की छात्रा व खैरा पंचायत निवासी अशोक राय की सुपुत्री अनामिका कुमारी जो नगरा प्रखण्ड में सर्वाधिक अंक 451 प्राप्त की की है साथ ही श्रवण प्रसाद की सुपुत्री सलोनी कुमारी ने भी 350 अंक प्राप्त की एवं राजू शाह की सुपुत्री पल्लू कुमारी ने भी प्रथम श्रेणी से प्राप्त की इन सभी को खैरा पंचायत की मुखिया नीलम कुमारी के द्वारा पुस्तक एवं पठन सामग्री के लिए ग्लोब देकर सम्मानित किया गया साथ ही मुखिया नीलम कुमारी ने कहा कि अनामिका कुमारी नगरा प्रखंड में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर पंचायत का नाम रौशन किया है जिस पर खैरा पंचायत ही नहीं पूरे नगरा प्रखण्ड की जनता गर्व महसूस कर रही है। इस अवसर पर अनामिका को ट्यूशन देने वाले आर्यभट्ट कोचिंग संस्थान के संचालक इंद्रजीत कुमार एवं पंचायत के बहुत से लोग उपस्थित थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग