पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक थाना पुलिस ने अवैध शराब एवं शराबियों पर सख्ती बरतते हुए लगातार छापेमारी में गुप्त सूचना के आधार पर बहरौली कोंहवा टोला से 4 कार्टून 192 पीस फ्रूटी पैकेट में शराब जब्त किया । पुलिसिया कार्रवाई में कारोबारी अनिल सिंह भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि अनिल सिंह बहरौली गांव निवासी अवैध शराब का बिक्री कर रहा है जिस पर पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई तों उसके दालान में छज्जे के उपर 4 कार्टून अग्रेजी शराब बरामद किया गया हालांकि पुलिस बल को आता देख वह फरार हो गया मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है साथ ही उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग