- तीनो बच्चे चिकित्सक के देखरेख में
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक थानाक्षेत्र के धवरी मदारपुर गांव निवासी महादलित मजदूर सत्येंद्र पासवान की पत्नी लाइची देवी ने एक साथ तीन पुत्र को जन्म दिया। मशरक पीएचसी में महिला चिकित्सक नही होने से अस्पताल पहुँचे परिजन मशरक तरैया रोड अवस्थित एक निजी क्लिनिक पहुँचे जहां डॉक्टर एवं ग्रामीण नर्स ने नॉर्मल डिलीवरी कराया। तीनो बच्चे एक किलो से लेकर डेढ़ किलो वजन के है । कमजोर होने की वजह से निजी क्लिनिक में चाइल्ड केयर बॉक्स में रखा गया है । डॉक्टर राजकुमार राय ने बताया कि कार्डियर मॉनिटर के सहारे देखरेख की जा रही है बच्चे कमजोर है किंतु स्वस्थ है । महिला भी स्वस्थ है। जानकारी के अनुसार लाइची देवी को पहले से एक 7 वर्षीय पुत्र है ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग