राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया/सारण। थाना क्षेत्र के भलुआ भिखारी गांव में ट्रैक्टर से खेत जोताई का उधारी पैसा मांगने को लेकर एक युवक को मारपीट कर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। इस सम्बंध में घायल युवक के पिता उक्त गांव निवासी नन्द कुमार राम ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई हैं। जिसमें कहा गया है कि मेरा लड़का मोनू कुमार कुंती देवी से ट्रैक्टर से खेत जोताई का उधारी पैसा से मांगने गया हुआ था। उसी बात पर कुंती देवी मेरे लड़के के साथ गाली गलौज करने लगी और बोली कि पैसा नहीं देंगे। मेरा लड़का पैसे के लिए जब दबाव बनाने लगा तो सन्नी कुमार राम मेरे लड़के को जान मारने की नियत से लोहे की रड से मारपीट घायल कर दिया। इसी बीच प्रमिला देवी, सुंचिका राम, लाठी-डंडे से मिलकर मारने लगें। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट के दौरान गले से सोने का चेन छीन लिया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग