राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया/सारण। बिहार दसवीं बोर्ड 2021 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बेटियों को गुरुवार को भागवतपुर निवासी दुर्योधन महतो ने सम्मानित किया। नेवारी गांव निवासी शिक्षक सुभाष कुमार की पुत्री अदिति बिहार में 7वां स्थान प्राप्त की है। उसकी बहन अंकिता कुमारी 13वां स्थान और भागवतपुर निवासी अशोक कुमार की पुत्री अंजली कुशवाहा 14वां स्थान प्राप्त की है। जिनको भागवतपुर निवासी व समाजसेवी दुर्योधन महतो ने मिठाई खिलाकर तथा सभी को कलाई घड़ी एवं पठन सामग्री देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इन बच्चियों ने हमारे गांव, पंचायत, प्रखंड और जिला का नाम रौशन किया है। इन बेटियों पर हमें गर्व है।भविष्य में ये हमे और गौरव के क्षण प्रदान करें। इन्हीं अपेक्षाओ के साथ हम इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। मौके पर दिनेश कुशवाहा, रविरंजन रजक, मुन्ना यादव, राकेश यादव, अर्जुन युवराज, राजेंद्र दास, सचिदानंद सिंह, नवल सिंह, राजन कुमार, मुन्ना प्रसाद समेत अन्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग