राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया/सारण। थाना क्षेत्र के तरैया बाजार स्थित एसबीआई बैंक के समीप एक व्यक्ति के बाइक की डिक्की से रुपए उड़ाकर भाग रहे एक उचक्के को दुकानदारों ने खदेड़ कर पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार भलुआ शंकरडीह गांव निवासी मोहम्मद सलाउद्दीन अंसारी अपने पुत्र के साथ मुरलीपुर स्थित पीएनबी बैंक से रुपए निकासी कर लौट रहे थे। इस दौरान तरैया एसबीआई बैंक के बगल में स्थित इंडेन गैस एजेंसी में कुछ कार्य को लेकर उनका पुत्र बाइक लगाकर चला गया। तब तक एक उचक्के ने उसके बाइक की डिक्की को खोलकर उसमें रखे हुए पैसे निकाल कर भागने लगा। तब तक उनका पुत्र रुपए निकालते हुए उसे देख लिया और हल्ला किया। जिस पर दुकानदारों ने उचक्के को खदेड़ कर पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर दी इस दौरान उसके हाथ से रुपये ससलामत बरामद कर लिया गया। इस सम्बंध में मोहम्मद सलाउद्दीन अंसारी ने तरैया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इधर गिरफ्तार उच्चके ने पुलिस के पूछताछ के क्रम में अपना नाम विकास ग्वाला, पिता मिश्रीलाल ग्वाला, साकिन फाटा पुकुर थाना राजगंज जिला जलपाईगुड़ी बंगाल तथा एक अन्य साथी जो उसके धुनाई के बाद बाइक लेकर फरार हो गया था का नाम पूजन ग्वाला पिता स्वर्गीय धर्मेंद्र ग्वाला बताया। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति ने बताया कि हमलोग पूर्व नियोजित ढंग से बैंक के आस-पास खड़ा रह कर देखते हैं और लोगों के शरीर में पैखाना लगा देते हैं। जिससे वे लोग अपने शरीर से पैखाना साफ करने लगते हैं और हमलोग घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। इसके पहले 6 अप्रैल को मसरख सेंट्रल बैंक से एक व्यक्ति के एक लाख बीस हजार रुपये एवं अन्य कागजात छीन लिए थे। जिसे हाजीपुर स्थित एक मकान में रखें हुए हैं। थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के निःसंदेही पर कागजात एवं छीने गए रुपये बरामद कर लिया गया है। तथा घटना में शामिल फरार एक अन्य सदस्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग