राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। आयुक्त के सचिव, सारण प्रमंडल, छपरा के द्वारा बताया गया है कि कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के कारण आयुक्त न्यायालय अंतर्गत वादों की सुनवाई दिनांक 09 अप्रैल से वर्चुअल माध्यम से होगी। इस संबंध में सरकारी अधिवक्ता, विशेष लोक अभियोजक, अपर लोक अभियोजक एवं महामंत्री विधि मंडल व्यवहार न्यायालय को सूचित कर दिया गया है। आयुक्त के सचिव, सारण प्रमंडल, छपरा के द्वारा बताया गया है कि प्रत्येक शुक्रवार को न्यायालय संबंधित कार्य अपराह्न 3:30 बजे से आयोजित होता था जिसको परिवर्तित कर अब वर्चुअल माध्यम से अपराह्न 12:30 बजे आयोजित किया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग