प्रो. संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जेपीयू के कुलपति प्रो फारूक अली को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं लीडरशिप अवार्ड गोल्डेन ऐम संस्थान की तरफ शुक्रवार को दिया गया। कुलपति को यह अवार्ड मुंबई के आर्किड होटल से आन लाइन वर्चुअल मोड में प्राप्त हुआ। कुलपति फारूक अली ने सम्मानित होने के बाद अपने उद्बोधन मे कहा कि उन्होंने जे पी महाविद्यालय, नारायणपुर से अपनी शिक्षा का प्रारंभ किया।स्नातक डी ए वी महाविद्यालय, भागलपुर से किया। उन्होंने अपनी जीवनी बताते हुए कहा कि मुझे मेरिट स्कॉलरशिप, नेशनल स्कॉलरशिप, यू जी सी फेलोशिप, सीएसआईआर फेलोशिप मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि सी प्रायमरी से लेकर पीएचडी तक स्कॉलरशिप से पढ़ाई किया हूं। जेपीयू के कुलपति फारूक अली एम फील एवं पीएचडी स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज से जे एन यू से दो वर्ष के रिकॉर्ड टाइम में शोध प्रबंध समर्पित किया। कुलपति ने कार्बोहाइड्रेट मेटाबोलिज्म के इंसुलिन और थाइराक्सीन के प्रभाव का अध्ययन किया है । उन्होंने खोज खोज किया है कि स्मरण का सीधा सम्बन्ध ब्लड सुगर के स्तर से होता है।
कुलपति ने कहा कि देश एवं जनता के पूरे पैसे से पूरा अध्ययन पूर्ण किया हूँ। अतः सामाजिक सरोकार से पूरा लगाव है,और समाज और शिक्षा के हित में कार्य कर उस कर्ज से उॠण होने की कोशिश करता रहता हूं। जेपीयू के कुलपति को यह सम्मान मिलने विश्वविद्यालय के समस्त पदाधिकारी, प्राचार्य, समस्त शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मियों मे बहुत ही प्रसन्नता का भाव हैऔर सबने कुलपति को बधाई संदेश भी दिया है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग