राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। नगरा ओपी थाना क्षेत्र के अफौर योगी बाबा के समीप बुधवार को अज्ञात चोरों द्वारा एक बाइक चोरी कर फरार हो गए। उक्त बाइक खैरा थाना क्षेत्र के बाड़ी धोबवल गांव के रामदेव राय के पुत्र पंकज कुमार का बताया जाता है। उक्त व्यक्ति ने नगरा ओपी में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है। आपको अवगत कराते चले की नगरा ओपी के नये थानाध्यक्ष हरेश्वर सिंह ने गुरूवार को ही अपना योगदान करते ही कहा था कि मेरी प्राथमिकता क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था कायम रखना और शराब धंधेबाज पर अंकुश लगाना तथा चोर लूटेरों जैसे अपराधियों के गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग