प्रो. संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो फारूक अली के द्वारा शुक्रवार के दिन राहुल सांकृत्यायन की जयंती पर विश्वविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि किसी प्रकार का भाषण नहीं राहुल जी के नाम पर सिर्फ विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से प्रशासनिक भवन तक सब मिलकर सफाई करें और आज का दिन उनके नाम पर स्वच्छता अभियान ही रहेगा । इस तरह कुलपति के साथ मिलकर सभी ने राहुल सांकृत्यायन के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय परिसर का पूर्ण रूप से सफाई किया। बताते चलें कि शुक्रवार की सुबह ही कुलपति विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर पहुंच गए तथा विश्वविद्यालय में आने वाले सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उनके साथ जुड़ते चले गए। कुलपति ने स्वयं के खर्च से सफाई अभियान के लिए खुरपी कुदाली आदि खरीदने के बाद राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यालय से सफाई के अन्य सामानों को भी मंगवाए तथा खुद इस अभियान में जुट गए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता का कार्य ही राहुल सांकृत्यायन की प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उक्त कार्य में कुलपति सहित विश्विद्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मचारी सहभागी रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग