राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

सारण डीएम ने किया फेरूसा पंचायत में गेहूं का कटाई

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।   

गड़खा (सारण)। गड़खा प्रखंड अंतर्गत फेरूसा पंचायत के रेरिया राजस्व ग्राम में रबी 2021 का गेहूं का फसल का जांच कटनी किसान प्रयाग सिंह के खेत में जिला पदाधिकारी नीलेश रामचंद्र देवड़े द्वारा किया गयाम इस अवसर पर कृषि पदाधिकारी केके वर्मा जिला   सांख्यिकी पदाधिकारी सुश्री सरिता कुमारी ,प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी मो इस्माईल प्रखंड कृषि पदाधिकारी ,जेएसएस के अतिरिक्त अविनाश कुमार ,प्रमोद रंजन ,शरीफ अंसारी ,मिथुन कुमार कृषि समन्वयक विवेक कुमार, विकास कुमार व किसान सलाहकार आदि उपस्थित थे। फसल जांच कटनी प्रयोग के में 48 प्रति हेक्टेयर का उपज प्राप्त हुआ।जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रतिकूल मौसम के कारण गेहूं के दाने पतले रह जाने के कारण उपज में कमी हुई है।सिंचाई भी मात्र दो बार किया गया था। एक बार और सिंचाई और हुई होती तो उपज में वृद्धि हो सकती थी। इसके बाद जिला पदाधिकारी द्वारा साधपुर पंचायत अंतर्गत अजय राय के द्वारा मशरूम उत्पादन केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान किसान अजय राय ने अब तक जाँच के बाजूद भी सरकारी अनुदान नहीं मिलने की शिकायत डीएम से की,जिसपर जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा कहा कि उद्यान वपदाधिकारी द्वारा रिपोर्ट शामिल कर दी गई हैं।जल्द अनुदान राशि आवंटित कर दी जाएंगी। गड़खा प्रखण्ड के सभी कृषि कर्मी उपस्थित थे। वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गड़खा में डीएम द्वारा क्वालिटी कंटेन्मेंट जोन का निरीक्षण की गई। इस दौरान अस्पताल के अन्य सुविधाओं की भी जांच किया। उन्होंने कोरोना के मरीजों को रखने हेतु चल रहे कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। मौके पर डॉ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सर्वजीत कुमार, डॉ मेहा कुमारी,डॉ मन्जु, डॉ सरोज कुमार  डॉक्टर फूलकांत आलम ,डॉ पंकज आर्या डॉक्टर विनोद कुमार डॉ अजीत कुमार डॉ रुपेश पाण्डेय  प्रशांत सिंह फार्मासिस्ट उपेन्द्र कुमार डाटा ऑपरेटर अर्पणा सोनी प्रीति कुमारी  ब्रज माधव राय आलोक कुमार राजेश कुमार रंजन समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थें।