राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गड़खा (सारण)। गड़खा प्रखंड के पंचायतों में की जा रही क्रियान्वित सात निश्चय योजना हर घर नल जल की गुणवत्ता भुगतान की स्थिति की जांच करने हेतु कुदरबाधा पंचायत के वार्ड नंबर 5, 6 , 7 और 8 में जांच हेतु जिलाशिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार सिंह नियुक्त किए गए थे। जो सही जांच नहीं किए। इसकी शिकायत सामाजिक सह जनहित याचिकाकर्ता विशंभरपुर निवासी अनुज कुमार सिंह ने पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव एवं डीएम से लिखित आवेदन द्वारा की है। आवेदन में कहा कि कुदरबाधा के मुखिया जी के दरवाजे पर से ही निरीक्षण टीम बैठकर वापस चली गई। जिला शिक्षा पदाधिकारी के प्रति ग्रामीणों में आक्रोश है और तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। जांच टीम नहीं वसूली टीम की गठन की गई थी। ऐसी स्थिति में बिहार सरकार की भ्रष्टाचार मुक्त कार्य कैसे पूरी होगी।मामले में करवाई करने की मांग की गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग