- नव नियुक्त अध्यक्ष का कॉलेज में स्वागत
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गड़खा (सारण)। प्रखण्ड के कदना स्थित देवराहा बाबा श्रीधर दास इंटर महाविद्यालय में शुक्रवार को प्राचार्य प्रो शिव कुमार की अध्यक्षता में शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों का बैठक हुआ। जिसमें शासी निकाय एवं प्रबंध समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉक्टर कामेश्वर प्रसाद सिंह विद्वान का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर श्री विद्वान ने अपना उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि महाविद्यालय का बहुमुखी विकास एवं शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारियों का कल्याण करना ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि नियमानुसार से शासी निकाय एवं प्रबंध समिति का गठन कर आगे की कार्यवाही की जाएगी। मौके पर प्रो अशोक सिंह, प्रो कौशल किशोर कौशिक, प्रो असलम,दिनेश प्रसाद,प्रो सुशील प्रसाद, उमेश प्रसाद,प्रो भागीरथ प्रसाद, प्रो सुनील प्रसाद, प्रो विभा रानी,प्रो काजल कुमारी जयनाथ राय,अशोक उपाध्याय, शशिकांत सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग