नित्यानंद। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दरियापुर (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के तीन पंचायत के सोलह परिवार के सदस्य असामयिक मौत हो गई जिस आलोक में उस परिवार के मृतक के उत्तराधिकारी को चार चार लाख का चेक दिया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार नाथा छपरा पंचयात, बेला पंचायत तथा अकबरपुर पंचायत के सोलह परिवार के परिवार के सदस्य किसी न किसी घटना दुर्घटना में काल के गाल में समा गये वैसे परिवार के मृतक के उत्तराधिकारी को तीनो पंचायत के मुखिया महेश राय, मीना देवी तथा हरी सहनी ने अपनी जागरूकता से सभी कागजी प्रक्रिया को अंचल स्तर पर पूरा कराया तब आपदा विभाग ने सोलह लोगो के लिए राशि की स्वीकृत करके अंचल कार्यालय को भेजा गया जिस आलोक में अंचल कार्यालय ने सभी 16 उत्तराधिकारियों को चार चार लाख की चेक दी गई इस मौके पर नागेन्द्र सिंह,नाजिर हर्षित चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग